Class 12 Biology Chapter 1 Questions And Answers

Class 12 Biology Chapter 1 Questions And Answers | Bihar Inter (Class 12th) Biology Chapter 1 Subjective Question 2024

Bihar Inter (Class 12th) Biology Chapter 1 Subjective Question 2024 : वैसे विद्यार्थी जो इण्टरमीडियट वार्षिक परीक्षा देने वाले हैं। उन सभी छात्रों के लिए यहाँ पर जीवों में जनन चैप्टर का दीर्घ उत्तरीय प्रश्न दिया गया है। जिसे आप पढ़ के अपना तैयारी का लेवल चक कर सकते हैं। Class 12 Biology Chapter 1 Questions And Answers

All Board Important Question Linck
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
 

Class 12 Biology Chapter 1 Questions And Answers


1. क्लोन या एक पुंजक की परिभाषा बताइए। एक पुंजक के एक-एक लाभ एवं हानि के बारे में लिखें।

उत्तर : आकारिकीय तथा आनुवंशिक रूप से एकसमान जीवों के लिए क्लोन शब्द की रचना की गई है। अलैंगिक जनन के परिणामस्वरूप जो संतति उत्पन्न होती है, वह केवल एक-दूसरे के समरूप ही नहीं, बल्कि अपने जनक के आनुवंशिक रूप से भी समान होती है। इसलिए अलैंगिक जनन द्वारा उत्पन्न संतति को क्लोन कहा गया है।

लाभ : आकारिकीय तथा आनुवंशिक रूप से संतति जनन के समान होती है।

हानि : आनुवंशिक विभिन्नताएँ उत्पन्न नहीं होती हैं।

2. पुंपूर्वता से आप क्या समझते हैं? इसके लाभ बताइए।

उत्तर : पुंपूर्वता द्विलिंगी पुष्पों में पर-परागण के लिए एक स्थिति है जिसमें नर जनन भाग (एंथर) मादा भाग (स्टिग्मा) से बहुत पहले परिपक्व होकर परागकणों को मुक्त कर पर-परागण को उत्साहित करता है।

लाभ : द्विलिंगी पुष्पों में स्वनिषेचन को रोककर विभिन्नता उत्पन्न करता है।

3. अलैंगिक जनन मुकुलन से आप क्या समझते हैं? सोदाहरण लिखें।

उत्तर : इस प्रकार के जनन में जनक के शरीर से कोई बल्ब सरीखी प्रवर्ध निकल आती है जिसे मुकुल कहते हैं, और फिर यह मुकुल टूटकर जनक के शरीर से अलग हो जाती • है जो स्वतंत्र जीव बनाती है।

Important Questions For Class 12 Biology Chapter 1

4. जीवों में अलैंगिक जनन के बारे में संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।

उत्तर : जीवों के प्रजनन की वह विधि जिसमें एक जनक से नई व्यष्टि का जन्म होता हो, अलैंगिक जनन कहलाता है। इसमें जनन कोशिकाओं (युग्मकों) का निर्माण एवं संलयन नहीं होता है। यह जनन प्रायः निम्न श्रेणी के जीवों जैसे- अकोशिकीय जीव, सरल पादप एवं जंतुओं में होता है।

5. मदचक्र तथा ऋतुस्राव चक्र के बारे में स्पष्ट करें।

उत्तर : जानवरों में जनन प्रावस्था के दौरान अपरास्तनी मादा के अंडाशय की सक्रियता में चक्रित तथा सहायक वाहिका और हॉर्मोन्स में परिवर्तन आने लगते हैं। नॉन प्राइमेट स्तनधारियों, जैसे – गाय, भेंड़, कुत्ता, चूहा, बाघ, इत्यादि में जनन के दौरान ऐसे चक्रिय परिवर्तन होते हैं, इन्हें मदचक्र (ओएस्ट्स साइकिल) कहते हैं। प्राइमेटों जैसे-बन्दर, गोरीला, ऐप्स एवं मुनष्य में यह ऋतुस्राव चक्र कहलाता है। प्राकृतिक रूप में वनों में रहने वाले अधिकांश स्तनधारी अपने जनन प्रावस्था के दौरान अनुकूल परिस्थितियों में ऐसे चक्रों का प्रदर्शन करते हैं। इन्हीं कारणों से इन्हें ऋतुनिष्ठ अथवा मौसमी प्रजनन कहते हैं।

Class 12 Biology Chapter 1 Subjective Questions And Answers

6. अलैंगिक तथा लैंगिक जनन में सोदाहरण अंतर स्पष्ट करें।

उत्तर : अलैंगिक तथा लैंगिक जनन में सोदाहरण अंतर –

अलैंगिक जननलैंगिक जनन
(i) इसमें एकल जनन भाग लेता है।(i) इसमें दो जनक भाग लेते हैं
(ii) उत्पन्न संतति को क्लोन कहा जाता है।(ii) इसमें क्लोन का निर्माण नहीं होता है।
(iii) इसमें युग्मक का निर्माण नहीं होता है।(iii) इसमें युग्मक का निर्माण होता है।
(iv) इसमें पौधों के जड़, तना, बल्ब, प्रकंद तथा पत्तियाँ इत्यादि भाग लेते हैं।(iv) इसमें जननांग का विकास पुष्प पर होता है।
(v) इसमें आनुवांशिक भिन्नता नहीं होती है। जैसे – आलू, प्याज, शकरकंद।(v) इसमें आनुवंशिक भिन्नता अवश्य होती है। जैसे – सभी पुष्पीय पौधे।

7. जल परागण के बारे में उदाहरण सहित बतायें।

उत्तर : जब परागकणों का स्थानांतरण जल के द्वारा होता है तो उसे जल परागण कहा जाता है। जैसे-जलकुंभी, कमल, इत्यादि।

8. द्विविखंडन तथा बहुविखंडन को उदाहरण के साथ समझाएँ।

उत्तर : द्विविखंडन – द्विविखंडन एक प्रकार का अलैंगिक प्रजनन है जहाँ एक मूल कोशिका विभाजित होती है, जिसके परिणामस्वरूप दो समान कोशिकाएँ होती हैं, जिनमें से प्रत्येक में मूल कोशिका के आकार में बढ़ने की क्षमता होती है। उदाहरण- आर्किया, यूबैक्टेरिया, सायनोबैक्टीरिया और कुछ प्रोटोजोआ (जैसे अमीबा)। वहुविखंडन – बहुविखंडन प्रजनन चक्र है जिसमें नाभिक बार-बार विभाजित

होकर बड़ी संख्या में नाभिक बनाता है। प्रत्येक नाभिक थोड़ी मात्रा में कोशिका द्रव्य को

अवशोषित करता है और प्रत्येक संरचना के चारों ओर एक झिल्ली बनाता है। बहु-विखंडन के लिए उत्तरदायी जीव प्लाज्मोडियम है। जितनी संतति कोशिका होती हैं उतनी संतति जीव बनते हैं। इस प्रकार के विखंडन को बहुनिखंडन कहते हैं। जैसे-स्पोरोजोआ, शैवाल आदि।

9. कलिका तथा पत्र प्रकलिका को उपयुक्त उदाहरण सहित परिभाषित करें।

उत्तर : कलिका – एक लघुकृत, सघन विकासशील प्ररोह को कलिका कहते हैं। पत्र प्रकलिका – कुछ पौधों की कक्षस्थ एवं पुष्प कलिका विशेष छोटे आकार की रचना में रूपांतरित हो जाती है। उदाहरण – ब्रायोफिलम।