Class 10 Science Previous Question Paper

Class 10 Science Previous Question Paper : बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं विज्ञान परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न पत्र

Class 10 Science Previous Question Paper : दोस्तों, यदि आप Bihar School Examination Board द्वारा आयोजित Matric Board exam में शामिल होने जा रहे हैं, तो उन सभी छात्रों के लिए हमने यहां पिछले कई वर्षों से बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न और पिछले वर्ष पूछे गए कुछ Important Questions का संग्रह किया है। इसलिए, जो भी छात्र 2024 Matric Board exam में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें नीचे दिए गए प्रश्नों को एक बार अवश्य पढ़ना चाहिए।

Bihar Board Matric Science  Previous Question Papers

बिहार बोर्ड मॉडल पेपर तथा बोर्ड लेटेस्ट अपडेट से जुड़े ताजा अपडेट और बोर्ड परीक्षा से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए टेलीग्राम चैनल और व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

Class 10 Science Previous Question Paper

1. वह कौन-सी धातु है जिसे चाकू से काटा जा सकता है?

Ans. सोडियम

2. हीरा किस तत्व का अपररूप है?

Ans.  कार्बन

3. आवर्त सारणी के प्रथम वर्ग के एक तत्व का नाम लिखें।

Ans. हाइड्रोजन

4. निम्नलिखित समीकरण को संतुलित करें –

Fe2O3 + 2AI → 3Al2O3 + 2Fe

Ans. 3Fe2O3 + 6AI → 3Al2O3 + 6Fe

5. लोहा ऑक्सीजन से संयोग कर क्या बनाता है?

Ans. लौह ऑक्साइड

6. हरे पौधों में किस घटक के अभाव में प्रकाश संश्लेषण संभव नहीं है?

Ans. क्लोरोफिल 

7. दो तंत्रिकाओं के मध्य खाली स्थान को क्या कहते हैं?

Ans. सिनेप्टिक दरार 

8. मनुष्य में चीनी के पाचन में कौन हार्मोन सहायक है?

Ans. इंसुलिन 

9. मनुष्य के कोशिका में गुणसूत्रों की संख्या क्या है?

Ans. 46 

10. श्वसन कैसी रासायनिक अभिक्रिया है?

Ans. दहन अभिक्रिया 

Bihar Board Class 10th Science Objective Science Question

11. ओम के नियम में किसका मान अचर है?

Ans. ताप का 

12. विद्युत शक्ति का S.I. मात्रक क्या होता है?

Ans. वाट 

13. स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी क्या है?

Ans. 25 सेमी 

14. बायो-गैस का प्रमुख घटक क्या है?

Ans. मीथेन 

15. वन संरक्षण का एक प्रमुख उपाय बताइए।

Ans. पुनर्रोपण 

16. प्रतिस्थापन अभिक्रिया क्या है? उदाहरण देकर समझाइए।

Ans. प्रतिस्थापन अभिक्रिया : वैसी रासायनिक अभिक्रिया जिनमें अभिकारक के परमाणु अथवा समूह यौगिक के परमाणु अथवा समूह को विस्थापित कर उनका स्थान ग्रहण करते हैं, प्रतिस्थापन प्रतिक्रिया कहलाती है।

जैसे  CH4 + Cl2 _सूर्य प्रकाश→  CH3Cl + HCl

17. ऊर्जा स्रोत के रूप में जीवाश्म ईंधन तथा सूर्य की तुलना कीजिए और अन्तर लिखिए।

Ans. जीवाश्म ईंधन एवं सूर्य ऊर्जा में अंतर –

जीवाश्म ईंधनसूर्य ऊर्जा
(i) यह ऊर्जा का अंनवीकरणीय स्रोत है।(i) यह ऊर्जा का नवीकरणीय स्रोत है।
(ii) इनके भंडार सीमित हैं।(ii) इनका स्रोत असीमित है।
(iii) यह प्रदूषणयुक्त ईंधन है।(iii) यह प्रदूषण मुक्त ईंधन है।

18. ग्लूकोज के ऑक्सीकरण से विभिन्न जीवों में ऊर्जा प्राप्त करने के विभिन्न मार्ग क्या हैं?

Ans. श्वसन एक जटिल रासायनिक प्रक्रिया है। इसमें ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड का आदान-प्रदान होता है तथा ऊर्जा मुक्त करने के लिए खाद्य का ऑक्सीकरण होता है।

C6H12O6 + 6O2 → 6CO2 + 6H2O + ऊर्जा

19. जैविक आवर्धन क्या है? क्या पारितंत्र के विभिन्न स्तरों पर जैविक आवर्धन का प्रभाव भी भिन्नहोता है? क्यों?

Ans. विभिन्न साधनों द्वारा हानिप्रद रसायनों का आहार श्रृंखला में प्रवेश कर शरीर में सांद्रित होने की प्रक्रिया को जैव आवर्धन कहते हैं। हम फसलों को रोगों से बचाने के लिए कीटनाशक, पीड़कनाशक आदि रसायनों का छिड़काव करते हैं। इनका कुछ भाग मिट्टी द्वारा भूमि में रिस जाता है जिसे पौधे जड़ों द्वारा खनिजों के साथ ग्रहण कर लेते हैं। इन्हीं पौधों के उपयोग से वे रसायन हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं तथा पौधों के लगातार सेवन से उनकी सांद्रता बढ़ती जाती है जिसके परिणामस्वरूप जैव आवर्धन का विस्तार होता है।

Also Read…Class 10th Hindi Previous Question Paper

Bihar Board Class 10th Science Viral Question

20. विद्युत बल्ब का नामांकित चित्र बनाइए।

Ans.विद्युत बल्ब का नामांकित चित्र बनाइए

21. काँच की आयताकार सिल्ली में अपवर्तन के दो किरणों का नामांकित चित्र खींचें।

Ans.

22. धातुकर्म क्या है? इसके विभिन्न चरणों को लिखें।

Ans. अयस्कों से धातुओं का निष्कर्षण एवं शुद्धीकरण की पूर्ण प्रक्रियाओं को धातुकर्म कहते हैं। इसके आवश्यक चरण-

(i) अयस्क की समृद्धि

(ii) धातु ऑक्साइड में बदलना

(iii) निष्कर्षण एवं

(iv) शुद्धिकरण।

23. विरंजक चूर्ण क्या है? इसका रासायनिक नाम, सूत्र एवं उपयोग लिखें।

Ans. विरंजक चूर्ण कैल्सियम, ऑक्सीजन और क्लोरीन का यौगिक है। इसे चूने का क्लोराइड भी कहते । इसका रासायनिक नाम कैल्सियम ऑक्सीक्लोराइड है और सूत्र CaOCl₂ होता है।

उपयोग:

(i) इसका उपयोग लौड़ी में विरंजन के लिए होता है।

(ii) कीटाणुनाशक के रूप में जल हो शुद्ध करने में होता है।

(iii) कागज की फैक्ट्री में लकड़ी के मज्जा (pulp) तथा कपड़ा उद्योग में सूती एवं लिनेन (linen) के विरंजक के लिए होता है। 

24. पौधों में प्रकाश संश्लेषण की क्रिया को सचित्र दर्शाइए।

Ans. प्रकाश-संश्लेषण प्रक्रम के समय निम्नांकित घटनाएँ घटित होती हैं-
(i) पत्तियों के अन्दर पाये जाने वाले हरित लवक सूर्य के प्रकाश के विकिरण ऊर्जा को अवशोषित करते हैं।
(ii) विकिरण ऊर्जा का रासायनिक ऊर्जा में रूपान्तरण तथा जल के अणुओं का हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन में टूटना।
(iii) कार्बन डाइऑक्साइड से ग्लूकोज का बनना।

25. यदि एक लक्षण, A अलैंगिक प्रजनन वाली समष्टि के 10% सदस्यों में पाया जाता है तथा B उसी
समष्टि में 90% जीवों में पाया जाता है, तो कौन-सा लक्षण पहले उत्पन्न होगा और क्यों? 

Ans. ‘लक्षण-B’ अलैंगिक प्रजनन वाली समष्टि में 60 प्रतिशत जीवों में पाया जाता है जो ‘लक्षण-A’
प्रजनन वाली समष्टि से 50% अधिक है इसलिए ‘लक्षण-B’ पहले उत्पन्न हुआ होगा। 

26. प्रकाश का वर्ण विक्षेपण से आप क्या समझते हैं? इन्द्रधनुष की व्याख्या करें।

Ans. श्वेत प्रकाश या सूर्य का प्रकाश जब एक प्रिज्म से गुजरता है तो वह अपने विभिन्न अवयवी रंगों में विभक्त हो जाता है। विभिन्न रंगों में विभक्त होने की घटना प्रकाश का वर्ण विक्षेपण कहलाती है।
इन्द्रधनुष का बनना प्रकाश के परिक्षेपण क्रिया का परिणाम है। वायुमंडल में उपस्थित वर्षा की बूँदों द्वारा प्रकाश के अपवर्तन तथा पूर्ण आंतरिक परावर्तन के पश्चात् विक्षेपित होने से इन्द्रधनुष का निर्माण होता है। इन्द्रघंनुष सदैव सूर्य के विपरीत दिशा में, वृत्त के चाप के रूप में दिखता है।

27. दृष्टि दोष क्या है? यह कितने प्रकार के होते हैं तथा इसका निवारण कैसे किया जाता है? 

Ans. दृष्टिदोष: जिन व्यक्तियों के नेत्र में प्रतिविम्ब रेटिना पर नहीं बनता है, उनके लिए कहा जाता है कि उन्हें दृष्टिदोष है। दृष्टिदोष निम्नलिखित होते हैं-
(i) निकट दृष्टिदोष : निकट दृष्टिदोष को दूर करने के लिए उचित फोकस दूरी के अवतल लेंस (अपसारी लेंस) के चश्मे का उपयोग किया जाता है। अवतल लेंस दूरस्थ वस्तु से आनेवाली समांतर किरणों को इतना अपसरित कर देता है कि दूरस्थ वस्तु का स्पष्ट प्रतिबिंब रेटिना पर बन जाता है।

(ii) दूर-दृष्टिदोष: दूर-दृष्टिदोष को दूर करने के लिए उचित फोकस दूरी के उत्तल लेंस (अभिसारी लेंस) के चश्मे का उपयोग किया जाता है। निकट बिन्दु पर रखी वस्तु से आनेवाली किरणों को इतना अभिसरित कर देता है कि उस वस्तु का स्पष्ट प्रतिबिंब रेटिना पर बनता है।

(iii) अविंदुकता : इसके उपचार के लिए ऐसे लेंस का उपयोग करना पड़ेगा जिनकी क्षैतिज तथा ऊर्ध्वाधर तल में फोकस दूरी अलग-अलग हो। ऐसे लेंस का एक उदाहरण सिलिंडरी लेंस है जिसमें एक तल की फोकस दूरी अनन्त होती है।

(iv) जरा-दूरदर्शिता : उसका उपचार द्विफोकसी लेंस से किया जाता है। इसमें दूर बिन्दु का उपचार अपसारी भाग रहता है जो निकट बिन्दु को ठीक करने का काम लेंस का अभिसारी हिस्सा। इसे सामान्यतः जय दृष्टि के नाम से भी पुकारते हैं।

28. एथेनॉल क्या है? इसका सामान्य सूत्र लिखिए। उदाहरण दें। प्रयोगशाला में अल्कोहल कैसे तैयार किया जाता है?

Ans. एथेनॉल ऐल्कोहॉल श्रेणी का दूसरा सदस्य है और सभी ऐल्कोहॉल में यह सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण और उपयोगी है। इसका सामान्य सूत्र CH3CH2OH है।

ऐल्कोहॉल वनाने की विधि – ऐल्कोहॉल में पेट्रोल मिलाकर उसे स्वच्छ ईंधन के रूप में उपयोग किया जाता है। यह ईंधन पर्याप्त ऑक्सीजन होने पर केवल CO₂ एवं जल उत्पन्न करता है। गन्ना, सूर्य के प्रकाश को रासायनिक ऊर्जा में बदलने में सबसे अधिक सक्षम होता है। गन्ने के रस से सिरा (मोलेसस) बनाया जाता है। सिरा (शर्करा) के किण्वन से एथेनॉल (ऐल्कोहॉल) बनाया जाता है।

ऐल्कोहॉल वनाने की विधि

29. मनुष्य में दोहरे रक्त संचरण की व्याख्या कीजिए तथा इसके महत्व पर प्रकाश डालिए।

Ans. मनुष्य में रवत को हृदय से होकर दो बार गुजरना पड़ता है। इसे दोहरा परिसंचरण कहते हैं।

व्याख्या: शिराओं द्वारा शरीर के विभिन्न भागों से अशुद्ध रक्त हृदय में लाया जाता है। हृदय उसे शुद्ध होने के लिए अलग मार्ग से फुफ्फुस में भेज देता है जहाँ कार्बन डाइऑक्साइड बाहर विसरित हो जाती है और ऑक्सीजन रक्त में आ जाती है। इस प्रकार ऑक्सीजनयुक्त रक्त पुनः हृदय में आता है जिसे शरीर के अगों में पहुँचाने के लिए पम्प कर दिया जाता है।

महत्व : हमारा हृदय बायें और दायें भागों में बँटा होता है। इस विभाजन से मनुष्य तथा पक्षी को बहुत लाभ है। इससे दक्षतापूर्वक ऑक्सीजन की आपूर्ति होती है। पक्षियों के लिए भी यह महत्त्वपूर्ण है क्योंकि शरीर के ताप विनिमय के लिए निरन्तर ऊर्जा की आवश्यकता होती है।

Bihar Board Class 10th Science Exam Question

30. S.1. मात्रक के साथ विद्युत धारा, विभवान्तर और प्रतिरोध को परिभाषित करें और इनमें संबंध नियम की व्याख्या के साथ स्थापित करें।

विद्युत धारा : किसी चालक में प्रवाहित होनेवाले आवेश के प्रवाह की दर को विद्युत धारा कहते हैं। विद्युत धारा का S.1. मात्रक ऐम्पियर (A) होता है और इसे ऐमीटर से मापा जाता है।

विभवांतर : इकाई धन आवेश को विद्युतीय क्षेत्र के किसी एक बिन्दु से दूसरे बिन्दु तक ले जाने में किए गए कार्य की मात्रा को विभवांतर कहते हैं। इसका S.1. मात्रक वोल्ट (Volt) होता है।

प्रतिरोध : चालक पदार्थ का वह गुण जो उस पदार्थ से होकर प्रवाहित होने वाली विद्युत धारा का विरोध करता है, प्रतिरोध कहलाता है। इसका S.I. मात्रक ओम होता. है।

प्रायोगिक सत्यापन: एक आसान से प्रयोग की सहायता से ओम के नियमों को सत्यापित किया जा सकता है। इसके लिए आवश्यक परिपथ को चित्र में दिखलाया गया है। कई सेलों को श्रेणीक्रम में जोड़कर एक बैट्री तैयार की जाती हैS.1. मात्रक के साथ विद्युत धारा, विभवान्तर और प्रतिरोध को परिभाषित करें और इनमें संबंध नियम की व्याख्या के साथ स्थापित करें। जिसके समानान्तर एक रियोस्टेट / लगाया हुआ है। यह पूरी व्यवस्था विभव पात के नाम से जानी जाती है, जिससे मनचाहा वि-वा- बल मुख्य परिपथ पर आरोपित किया जा सकता है। इसके कारण बल्न B तथा धारा नियंत्रक प्रतिरोध R पर लगते विभवान्तर को मापने के लिए उनके समानान्तर एक वोल्टमीटर (V) भी लगा दिया जाता है। परिपथ में लगा ऐमीटर प्रवाहित धारा (1) का मान बतलाता है। कुंजी K को बन्द करते परिपथ से धारा बहने लगती है। जब रियोस्टेट के परिवर्तनशील टर्मिनल को A के निकट रखते हैं तो परिपथ पर लगता विभवान्तर छोटा होता है। उसे जैसे-जैसे B की ओर खिसकाते हैं आरोपित विभवांतर का मान बढ़ता है और उसी के साथ प्रवाहित धारा भी बढ़ती जाती है। अलग-अलग विभवान्तर और संगत के धारा का मान क्रमशः वोल्मीटर तथा ऐमीटर से नोट कर लेते हैं। इस प्रकार रियोस्टेट की सहायता से V तथा / के कई जोड़े पठन प्राप्त कर लिये जाते हैं जिन्हें क्रमशः X तथा ४-अक्ष के अनु रखते हुए एक ग्राफ खींचा जाता है। पाया जाता है कि यह ग्राफ एक सरल रेखा के रूप में मिलता है जो बतलाता है कि

31. निम्नांकित विकल्पों में से सही विकल्प चुनें।

(i) हीलियम कैसा तत्व है?

(a) अक्रिय

(b) क्रियाशील

(c) सक्रिय

(d) उदासीन

Show Answer
(a) अक्रिय

(ii) जल में हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन की परमाणु संख्याओं का अनुपात है

(a) 2:1

(b) 2:3

(c) 3:1

(d) 2:2

Show Answer
(a) 2:1

(iii) आवर्त सारणी में कितने आवर्त हैं?

(a) सात

(b) नौ

(c) आठ

(d) बारह

Show Answer
(a) सात

(iv) सिलिका क्या है?

(a) धातु

(b) अधातु

(C) उपधातु

(d) इनमें से कोई नहीं

Show Answer
(C) उपधातु

(v) – OH – का क्रियाशील मूलक कौन है?

(a) कीटोन

(b) एल्डिहाइड

(c) अल्कोहल

(d) इनमें से कोई नहीं

Show Answer
(b) एल्डिहाइड 

(vi) प्रकृति में ऑक्सीजन का संतुलन कैसे बना रहता है?

(a) संयोजन क्रिया

(b) प्रकाश संश्लेषण

(c) अपघटन

(d) इनमें से कोई नहीं

Show Answer
(b) प्रकाश संश्लेषण

(vii) पौधों में श्वसन क्रिया के अन्तर्गत ADP के टूटने से कितनी ऊर्जा मुक्त होती है?

(a) 30.5 kJ/mol

(b) 305 kJ/mol

(c) 3.5 kJ/mol

(d) इनमें से कोई नहीं

Show Answer
(c) 3.5 kJ/mol

(viii) मानव हृदय में कितने कोष्ठ होते हैं?

(a) दो

(b) आठ

(c) एक

(d) चार

Show Answer
(d) चार

(ix) मानव हृदय का औसत प्रकुंचन दाब है लगभग

(a) 120 mm Hg

(b) 150 mm Hg

(c) 90 mm Hg

(d) इनमें से कोई नहीं

Show Answer
(a) 120 mm Hg